धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास एवं उनके तीन साथी सीबीआई की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को आज शुक्रवार सुबह सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

गौरतलब है कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जिंदा दर्शाया गया था। जिनके स्थान पर अपने कर्मचारियों व साथियों को खड़ा किया गया था। इसके बाद एक मुकदमा पूर्व सैन्य अधिकारी ने दर्ज कराया। विंडलास पर इनकी जमीनो को हथियाने का भी आरोप है। उद्योगपति विंडलास के खिलाफ 2018 में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस ने की। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने गहन विचार कर इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी। सरकार की संस्तुति के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चार मुकदमे सुधीर विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान सीबीआई ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति सुधीर विंडलास, रवि दयाल व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Industrialist Sudhir Windlass and his three associates arrested by CBI on charges of fraud and forgery Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More