चुनाव से पहले बीजेपी में घमासान : मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ कई लोगो ने दिए इस्तीफे

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी के भीतर अब संगठनात्मक नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। इसे लेकर पार्टी में घमासान के साथ ही इस्तीफों की होड़ मच गई है। इसने संगठन नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। हालिया घटनाक्रम में रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ इस्तीफे देने से संगठन में हलचल तेज हो गई है।

मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और सोशल मीडिया संयोजक समेत कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे बीजेपी जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट को भेजे हैं। इस्तीफों के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और संगठन स्तर पर डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष पर उपेक्षा, पक्षपात और संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रखने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें पार्टी की बैठकों, कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी तक नहीं दी जाती थी।

बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक निष्ठा से पार्टी के लिए काम करने के बावजूद कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों की सूचना तक उन्हें नहीं दी जाती।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

वहीं मंडल महामंत्री अजय जोशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कार्यकर्ताओं की भूमिका सिर्फ झंडे और डंडे उठाने तक सीमित रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी नहीं दी जा रही।

सोशल मीडिया संयोजक विनोद कुमार और कार्यकर्ता योगेश सेमवाल ने भी संगठनात्मक उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पार्टी कार्यक्रमों और बैठकों से दूर रखा जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने जिला नेतृत्व से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समर्पित कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जाएगा तो संगठन में काम करना मुश्किल होगा।

मामले को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि सभी नाराज पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bjp news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Ruckus in BJP Ruckus in BJP before elections: Several Mandal office-bearers and workers resign simultaneously rudraprayag news several people resign simultaneously uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More