शेमफोर्ड स्कूल में छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप्लीकेशन एवं साइबर क्राइम की जानकारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर आरती पोखरीयाल द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं की छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी की गयी गौरा शक्ति एप्लीकेशन की जानकारी देने के साथ ही एप्लीकेशन को डाउनलोड कराकर छात्राओं का उसमें रजिस्ट्रेशन करवाया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

इस दौरान सब इंस्पेक्टर आरती पोखरियाल द्वारा सभी छात्राओं को बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर एप्लीकेशन का उपयोग करने की सलाह देते हुए बताया कि एप के जरिये महिलाएं अपने साथ होने वाली किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटनाओं में पुलिस की सहायता ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात ब्यक्ति के झांसे में या सोशियल साइड के माध्यम से दिए ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी जैसे आईडी पासवर्ड, पिन आदि साझा न करते हुए क्राइम की स्थिति में डॉयल नं 1930 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार ब्यक्त किया। प्रधानाचार्य संतोष पाण्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गौर शक्ति एप्लीकेशन महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनिय कदम है। एप के माध्यम से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।  इस दौरान उत्तराखंड पुलिस से प्रियंका जोशी, विद्यालय चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बीएस मनराल सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gaura shakti aplication Haldwani news Information about Gaura Shakti application and cybercrime given to girl students in Shemford School Semford school Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More