हल्द्वानी। बनभूलपुरा के मलिक के बगीचे में थाने का निर्माण हेतु आज पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने भूमि पूजन कर नये थाने की नीव रखी।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री द्वारा विगत वर्ष बनभूलपुरा में स्थित भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित कर थाना बनाए जाने की घोषणा की गई। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के प्रयासों से नए थाने के निर्माण हेतु आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर निर्माणदाई संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए आज आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल तथा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा बनभूलपुरा में नए थाने की नींव डालने हेतु भूमि पूजन किया गया। साथ ही जनता को यह संदेश दिया गया कि यह थाना पुलिसिंग को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, बाहरी/ संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन में भी पर्याप्त चेकिंग करते हुए एक मजबूत और सशक्त पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया जा रह है, ताकि अराजक और उपद्रवी किस्म के तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सके। एसएसपी नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री एवं सभी उच्चाधिकारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता ऋषिकेश। यहां पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पार्षद पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]