पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का किया निस्तारण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनंद भरणे ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र के फरियादियों का जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एक अन्य जमीनी विवाद में पांच लाख रुपए प्रभावित व्यक्ति को वापस कराए।

कैंप कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार में फरियादियों द्वारा पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं गयी। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में गुरजीत सिंह पुत्र संतोक सिंह निवासी बिगवाडा रुद्रपुर द्वारा अपने पुत्र की नौकरी लगाने के नाम पर 3,70,000 रुपए की ठगी के सम्बन्ध में शिकायत की। जिसमें मौके पर ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहगर को सम्बन्धित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देशि दिये। विगत जनता दरबार में रुपराज निवासी गौलापार ने विपक्षी मोहन पलडिया के मध्य जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को पाँच लाख रुपये वापस किये गये। निर्मला जोशी निवासी काठगोदाम द्वारा पैसों के लेन-देन, शकुनी देवी निवासी दमुवादूंगा ने घर से लगी दीवार पर विवाद तथा दयान सिंह निवासी हरिपुर नायक हल्द्वानी द्वारा पैसो के लेने-देन का आरोप लगाया। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित चौकी प्रभारी को निर्देशित करते हुए दोनो पक्षों को बुलाकर कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये। आईजी के जनता दरबार में 01 जनवरी 2023 से 15-06-2023 तक सीधे रूप से जनपद नैनीताल की 56 शिकायत दर्ज हुई। इनसे 37 निस्तारित की गई। जनपद उधम सिंह नगर की कुल 10 शिकायतों से पांच निस्तारित की गई। जनपद अल्मोडा- कुल एक शिकायत दर्ज हुई उसका निस्तारण कर दिया गया। डाक द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर से प्राप्त 307 शिकायतों से 152 निस्तारित की गई। जनपद नैनीताल कुल शिकायत 192 प्राप्त हुई। जिसमें 117 निस्तारित की गई। जनपद पिथौरागढ कुल पांच शिकायत दर्ज हुई, चार निस्तारित की गई। जनपद अल्मोडा की सात शिकायतों में से पांच निस्तारित की गई। जनपद चम्पावत- एक समस्या निस्तारित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

व्हाट्सएप नंबर 8077713006 पर नैनीताल की 34 से 27 शिकायतों का निस्तारण हुआ। ऊधमसिंहनगर की 30 शिकायतों से 24 निस्तारित की गई। अल्मोडा की 2 शिकायत निस्तारित हुई। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ है उनको जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहता से जांच कर गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Inspector General of Police Kumaon Zone resolved public problems by holding Janata Darbar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More