मासूम के हत्यारोपी को गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में दरोगा घायल, जबाबी कार्यवाही पर पकड़ा गया आरोपी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। मासूम की हत्या कर फरार चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में दरोगा घायल हो गया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे धर दबोचा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिसंबर में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी बस्ती चमगादड़ टापू में पेशे से ई रिक्शा चालक राजेश के छह वर्षीय बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घर से मोमबत्ती लेने पहुंचे मासूम का शव एक झुग्गी में मिला था, जिसके गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। उसके शरीर के कई अंगों को चूहों ने नोंच खाया था। तभी से टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। बुधवार की रात सूचना मिली कि चमगादड़ टापू के पास बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी घूम रहा है। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। जिससे दरोगा पवन डिमरी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश प्रदीप उर्फ दीपक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गोली लगने से घायल दरोगा का भी उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused arrested on retaliatory action crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More