हरिद्वार जिले में मनरेगा के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं पर 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां जिले में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले में 14 ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कई अन्य जिम्मेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। 

शासन को विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि एनएमएमएस ऐप (National Mobile Monitoring Software) के माध्यम से अपलोड की जा रही मजदूरों की उपस्थिति फोटोग्राफ्स में व्यापक त्रुटियां हैं। इस पर सभी विकास खंडों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपलोड की गई तस्वीरों की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जांच में सामने आया कि कई विकास खंडों में नियमों का उल्लंघन हुआ है। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

जारी की गई प्रमुख कार्रवाइयां:

14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।

11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मानदेय वृद्धि पर रोक लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

मेटों को कार्य से हटा दिया गया, जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई।

उप कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) पर आर्थिक दंड लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

खंड विकास अधिकारियों और कार्यक्रम अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी खंड विकास अधिकारी व उनके अधीनस्थ अधिकारी फील्ड में जाकर औचक निरीक्षण करें और मनरेगा के अंतर्गत प्रगति पर चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन करें। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि निरीक्षण की रिपोर्ट नियमित रूप से जिला मुख्यालय को प्रस्तुत की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 Gram Vikas Adhikari 14 ग्राम विकास अधिकारी haridwar news Instructions issued for adverse entry Instructions issued to give adverse entry to 14 Gram Vikas Adhikaris on serious irregularities in the implementation of MNREGA in Haridwar district Serious irregularities in the implementation of MNREGA uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश जारी मनरेगा के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More