शहर के 26 प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाडियों के साथ ही शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में आयोजित होगी इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट में 17 व 18 दिसम्बर 2024 को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले बालकों के लिए इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर के 26 प्रमुख और प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ी अपनी बैडमिंटन क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी और इस आयोजन में सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों में टीम भावना, अच्छी प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करना है। 
 
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डरी स्कूल के प्रबंधक, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों और विभिन्न विद्यालयों के प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता को लेकर सभी खिलाड़ी और उनके कोच कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट (एडवोकेट) ने सभी खिलाड़ियों, स्कूलों और उनके प्रशिक्षकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Inter-school badminton championship will be organized in Shamford Senior Secondary School with players from 26 prestigious schools of the city uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More