पंतनगर में अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव का आगाज, राज्यपाल ने मशाल प्रज्वलित कर किया महोत्सव का उद्घाटन 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता 
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ले.ज. गुरमीत सिंह (राज्यपाल) ने मशाल प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। 
 
प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों से आए 722 खिलाड़ियों की मौजूदगी से स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।मशाल, मार्च पास्ट और चांसलर ट्रॉफी का अनावरण खिलाड़ियों का मशाल के साथ प्रवेश समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इसके बाद चांसलर ट्रॉफी का अनावरण और स्मारिका का विमोचन किया गया। ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत हुई। विभिन्न विश्वविद्यालयों की सुसंगठित टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन व एकरूपता का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, निष्पक्षता और ईमानदारी की शपथ भी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं का जोश और अनुशासन निर्णायक भूमिका निभाएगा। महिला खिलाड़ियों के उत्साह की विशेष सराहना करते हुए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। कुलसचिव डॉ दीपा विनय ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि अंत में आयोजक सचिव डॉ एएस जीना ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  
 
इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।महोत्सव के पहले दिन का आयोजन जोश, अनुशासन और उत्साह से सराबोर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Governor inaugurates the festival by lighting the torch Governor Lt. Gen. Gurmeet Singh inaugurated Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology Inter-University Sports Festival Inter-University Sports Festival begins in Pantnagar Pantnagar pantnagar news uttarakhand news अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव उत्तराखण्ड न्यूज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर पंतनगर न्यूज राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More