इंटरमीडिएट की छात्रा ने पंखे से लटक कर दे दी जान, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंटर मीडिएट में अध्ययनरत छात्रा ने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलून की दुकान चलाने वाले जाहिद की 16 वर्षीय बेटी इलमा इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी किसी काम से अपने मायके पीपलथाना मुरादाबाद गई थीं। सोमवार को जाहिद दुकान और दोनों बेटे अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान इलमा घर पर अकेली थी।दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली युवती इमला से मिलने गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी इलमा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो इलमा चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। लोगों द्वारा घटना की जानकारी बनभूलपुरा थाने दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर अंदर गई और उसे फंदे से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई संजीत राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Intermediate student hanged herself from the fan police started investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More