महिला कर्मचारी के आरोप पर आईटीबीपी के जवान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


मसूरी। आईटीबीपी में कार्यरत एक जवान के खिलाफ वहीं तैनात महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन भी कर दिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसके हर संभव ठिकानों पर उसे तलाश रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आईटीबीपी अकादमी के कांबेट विंग में कार्यरत सिपाही (जीडी) मोहन सिंह दानू के खिलाफ आईटीबीपी की ही एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार दुष्कर्म की घटना पांच दिसंबर को हुई। इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक के पास भी पहुंचे। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज के आदेश दिए। इस पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई। दूसरी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसकी जांच कैंट थाने की महिला उप निरीक्षक पिंकी पंवार को सौंपी गई है। चूंकि मामला आईटीबीपी अकादमी से जुड़ा है, इस लिए आईटीबीपी प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। इस संबध में आईटीबीपी अकादमी के कांबेट विंग के अधिकारियों का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More