बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण के खिलाफ चली नगर निगम की जेसीबी 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नगर निगम ने सोमवार (आज) बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तुरंत कार्रवाई कर सारा अतिक्रमण हटवाया। ऋचा सिंह ने लोगों से यह अपील की है कि वह नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

कार्रवाई से पहले थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी दी और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के कारण आमजन,विशेष रूप से बच्चों को परेशानी हो रही है। चेतावनी के बावजूदअतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकीसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अतिक्रमण शहर की खूबसूरती पर बदनुमा दाग है। हम विकसित, सुरक्षित और संगठित हल्द्वानी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस अभियान में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।” नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा यहआप लोगों का ही शहर है, इसे स्वच्छ बनाएं रखना आपका कर्तव्य है। आपका शहर स्वच्छ रहेगा तो आप ही स्वस्थ रहेंगे। अगर शहर में  नालियों के ऊपर कहीं भी अतिक्रमण दिखाई दिया, तो नगर निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अतिक्रमणकारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news JCB of Municipal Corporation moved against encroachment in Banbhulpura Line No. 8 JCB of Municipal Corporation moved against encroachment in Line No. 8 of Banbhulpura uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More