स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो स्पासेंटरों पर छापेमारी कर स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित कथित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यहां काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर के गाबा चौक इलाके में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवतियों को मौके से बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि इन युवतियों को जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन्हें मिजोरम से नौकरी का लालच देकर यहां लाया गया और बाद में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।वहीं संचालकों और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। सभी पीड़ित युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिजोरम पुलिस भी जांच में सहयोग कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action by the Anti-Human Trafficking Unit and the police prostitution under the guise of a spa was exposed Prostitution under the guise of spa centres: A joint team of the Anti-Human Trafficking Unit and the police busted a major network rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यवाही रुद्रपुर न्यूज स्पा की आड़ में चल रहे देह ब्यापार का पर्दाफाश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More