वन विभाग एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुलदार की खाल के साथ तस्कर को गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुलदार को जहर देकर मारने के बाद खाल को रुद्रपुर बेचने जा रहा था। आरोपी का एक साथी भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने किच्छा पुलभट्टा पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बाइक सवार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके बैग से गुलदार की खाल बरामद हुई इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में आरोपी दीनानाथ जो खटीमा का रहने वाला है ने बताया कि गुलदार को उन लोगों ने सुरई रेंज के जंगल में जहर देकर मारा था। अब उसकी खाल को रुद्रपुर बेचने ले जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है साथ ही दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक बी बी गुरुरानी, कांस्टेबल गोंविद सिंह, सी एस मल्होत्रा, जगपाल हुंदल, प्रमोद रौतेला, महेंद्र गिरी, मनमोहन सिंह, संजय सिंह, किशोर, संदीप सुठा, वन दरोगा दिनेश साही,  राहुल कनवाल, सुरेंद्र सिंह आदि आदि लोग थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Smuggler arrest Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More