पत्रकार अभिषेक आनंद का निधन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। किच्छा निवासी पत्रकार अभिषेक आनंद की उपचार हेतु अस्पताल लायेजाने से पहले मार्ग में ही मौत हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में किच्छा, बाद में जिला चिकित्सालय रूद्रपुर और उसके बाद एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी पत्रकार अभिषेक आनंद आज सुबह अपने आवास पर गंभीर अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें तुरंत किच्छा के सरकारी चिकित्सालय ले गए, जहां से उन्हें जिला चिक्रित्सालय रूद्रपुर के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन जब उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया तो हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि चिकित्सकों ने उन्हें एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। एसटीएच पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले आज सुबह वे बच्चें को स्कूल छोड़ कर आए थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

अभिषेक आनंद यहां के तमाम छोटे बड़े समाचार पत्रों में काम कर चुके थे। उन्होंने अमर उजाला, मुरादाबाद, उत्तरांचल दीप हल्द्वनी, हिंदुस्तान हल्द्वानी जैसे अखबारों में काम किया। वर्तमान में वे अमृत विचार अखबार से जुड़े थे। कुछ समय पहले उन्हें हल्द्वानी से रूद्रपुर स्थानांतरण करके भेजा गया था। वे अपने पीछे पिता, पत्नी व दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं। उनका माता जी का कुछ समय पहले ही निधन हुआ था। वे परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Journalist Abhishek Anand passes away US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More