कार्यालय अवधि में मद्यपान सेवन पर कनिष्ठ सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, चंपावत में कार्यरत कनिष्ठ सहायक (स्थापना) दिनेश चंद्र को 10 जुलाई को कार्यालय अवधि के दौरान नशे की हालत में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

सूचना पर कोतवाली चंपावत द्वारा उन्हें चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरांग जोशी द्वारा जारी रिपोर्ट में उनके मद्यपान की पुष्टि की गई। साथ ही पुलिस द्वारा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत ₹500 का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर, जिला पंचायतराज अधिकारी भूपेंद्र आर्य द्वारा उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के नियम -4(1) के अंतर्गत दिनेश चंद्र को निलंबित करते हुए उन्हें मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, चंपावत से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार अनुमन्य जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।यह कार्यवाही शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, मर्यादा एवं कार्य संस्कृति बनाए रखने की दिशा में की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, विशेष रूप से नशे की अवस्था में कार्य करना, अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Consuming alcohol during office hours Junior assistant suspended with immediate effect Junior assistant suspended with immediate effect for consuming alcohol during office hours Suspension news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कनिष्ठ सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित कार्यालय अवधि में मद्यपान सेवन चंपावत न्यूज निलंबन न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More