सीएम के लिए विधायकी का परित्याग करने वाले कैलाश गहतोड़ी को मिला वन विकास निगम के चेयरमैन का ताज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। चम्पावत के पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को सरकार ने वन विकास निगम के चेयरमैन की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

ज्ञात रहें कि उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचित सरकार से ही यह परंपरा चली आ रही है कि जो भी ब्यक्ति अपनी विधायकी का परित्याग कर सीएम के लिए सीट खाली करेगा उसे, उसका पुरुष्कार भी अवश्य प्राप्त होगा। प्रथम निर्वाचित सीएम एनडी तिवारी द्वारा योगम्बर सिंह रावत, विजय बहुगुणा द्वारा किरण मण्डल, हरीश रावत द्वारा हरीश धामी और अब सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैलाश गहतोड़ी को विधायकी के परित्याग का विशिष्ट पुरुष्कार मिला है। हालांकि सीएम धामी के लिए भाजपा सहित विपक्ष के भी विधायक सीट छोड़ने को तैयार थे, लेकिन चंपावत के विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीट छोड़ने की पेशकश की थी, जिसके बाद ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम धामी को चम्पावत से चुनाव लड़ाने पर मुहर लगाई। जिसका ही परिणाम है कि गहतोड़ी को धामी सरकार में वन विकास निगम के चेयरमैन की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news got the crown of chairman of Forest Development Corporation Kailash Gahatodi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More