52 पेटी अवैध शराब के साथ काठगोदाम पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए शराब तस्कर को 52 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम गौलापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से चिड़ियाघर के पास बने कमरे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 32 पेटी देशी शराब कुल 52 पेटी शराब बरामदणकर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मनीष कुमार पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल का रहने वाला है। उसके पास से 52 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 07 पेटियों में 120 अद्धे व 96 पव्वे 8pm व्हिस्की अंग्रेजी शराब,13 पेटियों में 168 अद्धे व 288 पव्वे naughty boys xxx रम अंग्रेजी शराब, 20 पेटियों में 216 बोतल व 96 पव्वे दबंग देशी शराब, 07 पेटियों में 84 बोतल पिकनिक देशी शराब, 05 पेटियों में 12 बोतल व 192 पव्वे गुलाब देशी शराब बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

इस दौरान पुलिस टीम में विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, उपनिरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा, उपनिरीक्षक फ़िरोज़ आलम प्रभारी चौकी मल्ला, काठगोदाम, उपनिरीक्षक महेंद्र राज सिंह प्रभारी चौकी दमुवाडूंगा, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, चन्दर सामंत, संतोष कुमार, योगेश कुमार एवं बसंत टम्टा शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kathgodam Police arrested liquor smuggler Kathgodam Police arrested liquor smuggler with 52 boxes of illegal liquor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More