प्राचीन शिव मंदिर में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था की ओर से नवरात्रि के उपलक्ष्य में चांदनी चौक बल्यूटिया प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के दौरान संस्था द्वारा समाजसेवी आशा शुक्ला को समाजसेवा में उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आशा शुक्ला समाजसेवा के कार्यों के साथ ही समय-समय पर गरीब एवं असहायों की मदद करती रही हैं। 

इस दौरान दूर-दूर से आए कवियों ने अलग-अलग विधा में कविता सुनाकर विभिन्न रंग बिखेरे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी के सदस्य हुकुम सिंह अधिकारी, पुजारी डॉ. नवीन चंद्र उपाध्याय, तेज सिंह दरम्वाल, समाजसेवी आशा शुक्ला, वेदाश्री लर्निंग एकेडमी के डायरेक्टर दीपक पंत ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सितारगंज से आए युवा कवि रितेश जिंदल ने काब्य पाठ करते हुए कहा कि “मन से द्वेष हटाइये, मन विचलित न होय, जो विचलित है हार से, जीत कहां से होय”, हल्द्वानी के कवि रमेशचंद्र द्विवेदी ने कहा “याद तेरी बहुत आज आती है मां, पास तुम जो नहीं, दुख सताती है मां”, लालकुआं से आए मोहन चंद्र जोशी मोहंदा ने कहा “बड़े अजीबोगरीब हैं हमारे तौर तरीके, उम्र के दयार तक भी न सीखे सलीके”,  हास्य कवि वेद प्रकाश अंकुर ने कहा “देश की दुर्दशा पर वो हमेशा दुखी रहते हैं, फिर भी हमेशा घोटालों में बिजी रहते हैं”, युवा कवयित्री तनुजा नयाल ने कहा “मुझे अभी समझदारी के दल-दल में नहीं, मुझे अभी बचपने में जीने दो” कमल सिंह ने कहा “तुम मंत्री हो या संत्री ये तुम्हारा परिचय है, हम अपना परिचय अपने पहाड़ो से देंगे”, सावित्री नेगी ने कहा “आंखों में आंसू लिए आज तेरे दरबार मैं आई मां, जीवन है कांटों से भरा हम कैसे मुस्कुराएं मां” इसके अलावा सुयालबाड़ी से आए वरिष्ठ शायर राज सिंह, ललित भट्ट, अंशुमान ने भी बहुत सुंदर कविता पाठ किया। इस मौके पर चंपा त्रिपाठी, मंजू शाह, अरूण गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More