पहाड़ के होनहार छात्र केवल जोशी को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा गोल्ड मेडल से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -



खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के जैती तहसील निवासी संस्कृत के होनहार छात्र केवल जोशी को आगामी 5 दिसंबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। केवल जोशी वर्ष 2017 में भी संस्कृति की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं, तत्कालीन गवर्नर के के पाल ने उन्हें सम्मानित किया था, अब लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से शास्त्री में प्रवेश लेने के बाद यहां भी इन्होंने परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

केवल जोशी निवासी ग्राम व पोस्ट बकस्वाड तहसील जैंती जिला अल्मोड़ा के पिताजी दीप चन्द्र जोशी पुरोहित का कार्य करते है माताजी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। इनके दादाजी स्वर्गीय श्री उर्वा दत्त जोशी जी भी क्षेत्र में प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं पुरोहित थे।केवल जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय पीपली से ग्रहण की तथा उसके बाद 6,7 वी राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा से अपने नानाजी घनानंद जोशी के वहां रहकर की। परिवार में संस्कृत और पौरोहित परंपरा होने के कारण पिताजी ने इनका दाखिला श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय में करवा दिया जहां इन्होंने आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी गुरुजी की देख रेख में शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की शिक्षा इसी महाविद्यालय से की, जिसमे केवल ने उत्तर मध्यमा 2017 की परीक्षा में संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस हेतु तत्कालीन राज्यपाल श्री के के पॉल द्वारा इन्हे राज्यपाल पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद इन्होंने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से शास्त्री में प्रवेश लिया तत्पश्चात आचार्य (साहित्य) भी इसी संस्थान से किया। जिसमे इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस हेतु विश्वविद्यालय के 05/12/2023 को होने वाले दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से पुरुस्कृत किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत की माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री,भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान होंगे। इस उपलब्धि हेतु केवल को भूपेश जोशी, दयानंद जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ जोशी,यतेन्द्र जोशी, धीरज जोशी, भास्कर जोशी, घनानंद जोशी (नानाजी), शंभू दत्त जोशी, हेम चन्द्र मेलकानी,शंकर दत्त जोशी कुमाऊनी कवि, संजय कुमार जोशी, पूरन चंद्र जोशी व अन्य सगे संबंधियों ने बधाईयां व्यक्त की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a promising student of Pahad almora news Keval Joshi Uttrakhand news will be honored with Gold Medal by His Excellency the President

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More