पेपर लीक प्रकरण ! प्रकरण में गिरफ्तार मास्टरमाइंड खालिद मलिक जिम्मेदार या फिर सिस्टम में लिप्त अन्य कोई आरोपी, जांच जारी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक कांड में पुलिस ने मास्टरमाइंड खालिद मलिक को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि खालिद को पूछताछ के लिए देहरादून लाया जा रहा है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जांच की कमान एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी गई है। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने हरिद्वार के आदर्श बालसदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट – उस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, जहां से पेपर लीक हुआ था। इस दौरान केंद्र के प्रिंसिपल, कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में कुल 18 कमरे थे,जिनमें से केवल 15 में जैमर लगे थे। खास बात यह है कि कमरा नंबर 9, 17 और 18 जैमर से सुरक्षित नहीं थे। खालिद मलिक कमरा नंबर 9 में बैठकर परीक्षा दे रहा था। पुलिस को संदेह है कि इसी कमरे से खालिद ने किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से प्रश्न पत्र के तीन पेज अपनी बहन साबिया को भेजे, जिसने उन्हें सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को फॉरवर्ड किया।

अब एसआईटी जैमर टीम, केंद्र कर्मचारियों और सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि खालिद जैमर सुरक्षा के बावजूद डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र में कैसे पहुंचा और उसकी क्या योजना थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

एसपी जया बलूनी ने बताया कि खालिद की बहन साबिया मलिक को यह जानकारी थी कि उसका भाई किस केंद्र में परीक्षा दे रहा है। इसके बावजूद उसने प्रश्न पत्र की तस्वीरें प्राप्त कर उन्हें प्रोफेसर सुमन चौहान को हल करने के लिए भेजा। दोनों के बीच बातचीत और सबूतों के आधार पर साबिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सुमन चौहान जो एक सहायक प्रोफेसर हैं, पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल और देहरादून एसएसपी अजय सिंह की निगरानी में जारी जांच के दौरान खालिद के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फिलहाल खालिद से एक गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी परतें खालिद की गिरफ्तारी से खुलनी शुरू हो गई हैं। अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारियां जल्द की जाएंगी। एसआईटी की टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun News. Paper leak case accused Khalid Malik arrested. Accused Khalid or some other accused involved in the system. Paper leak accused Khalid Malik arrested.  उत्तराखण्ड न्यूज Paper leak case! Mastermind Khalid Malik arrested in the case or is he responsible for it or is he some other accused involved in the system? Investigation underway. Uttarakhand News आरोपी खालिद या फिर सिस्टम में लिप्त अन्य कोई आरोपी देहरादून न्यूज पेपर लीक का आरोपी खालिद मलिक गिरफ्तार पेपर लीक प्रकरण का आरोपी खालिद मलिक गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।   जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More