नवाबी रोड स्थित खण्डलेवाल कॉम्पलेक्स को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने किया सील

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी।  स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण को समाधान के आधार पर नियमितिकरण हेतु शमन आवेदन न किये जाने पर प्राधिकरण ने किया नवाबी रोड स्थित खण्डलेवाल कॉम्पलेक्स को सील बन्द।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ए पी बाजपेयी, संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी के मौखिक निर्देशों के क्रम अभिषेक कुमार, सहायक अभियन्ता, आर एल भारती, अवर अभियन्ता एवं राजेन्द्र कुमार, अपर सहायक अभियन्ता, राकेश कुमार, अनुसेवक द्वारा दिनांक 15.08.2024 को मल्ला गोरखपुर, विपरीत जय दुर्गा कॉलोनी नवाबी रोड हल्द्वानी, जिला नैनीताल में निर्मित खण्डलेवाल कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

उक्त भवन तीन पृथक पृथक स्वीकृत मानचित्र प्रथम स्वीकृत व्यवसायिक मानचित्र संख्या 23/1214/2013 शुलभ खण्डेलवाल पुत्र रविकान्त खण्डेलवाल के नाम से भूतल (स्टिल्ट पार्किंग), प्रथम तल एवं द्वितीय तल स्वीकृत है, द्वितीय स्वीकृत व्यवसायिक मानचित्र संख्या 23/1215/2013 हिमाशुं खण्डेलवाल पुत्र रविकान्त खण्डेलवाल के नाम से भूतल (स्टिल्ट पार्किंग), प्रथम तल एवं द्वितीय तल दिनांक 24.03.2015 को स्वीकृत है एवं तृतीय स्वीकृत व्यवसायिक मानचित्र संख्या- 23/1217/2015 शशि खण्डेलवाल पत्नी रविकान्त खण्डेलवाल के नाम से भूतल (स्टिल्ट पार्किंग), प्रथम तल एवं द्वितीय तल स्वीकृत है। उक्त तीनों मानचित्रों के सापेक्ष मौके पर संयुक्त रूप से लगभग 21.00 गुणा 19.40 वर्ग मी० क्षेत्रफल में लोअर बेसमेन्ट, भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल, तृतीय तल एवं चतुर्थ तल का निर्माण कार्य बिना पार्किंग प्राविधान के किये जाने के कारण प्राधिकरण द्वारा उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं में वाद संख्या- यू०सी०एम०एस०/एन०डी०ए०/सी0/0001/2024 योजित किया गया है। वाद योजित होने के उपरान्त भी शुलभ खण्डेलवाल, हिमांशु खण्डेलवाल एवं शशि खण्डेलवाल के द्वारा स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण को समाधान के आधार पर नियमितिकरण हेतु शमन आवेदन न किये जाने तथा स्वीकृक्ति से अतिरिक्त तृतीय तल एवं चतुर्थ तल के निर्माण को यथा स्थिति में सीलबन्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Level Development Authority District Level Development Authority sealed Khandlewal Complex located on Nawabi Road Haldwani news Khandlewal Complex sealed proceedings uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More