रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर पर कथित ऑडियो के आधार पर एक युवती के साथ अश्लील बातें करने और अनुचित मांग करने का आरोप लगा है। मामले में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बुधवार को डीजीपी से मुलाकात पर पीड़ित युवती का प्रार्थना पत्र उन्हें सौंपकर आरोपी इंस्पेक्टर पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक बेहड़ ने बताया कि मामले में अभिनव कुमार ने आईपीएस पी रेणुका को जांच के निर्देश दिए हैं। एक महिला पुलिस अधिकारी युवती के बयान दर्ज कर रही है। कथित ऑडियो क्लिप के साथ किच्छा विधायक बेहड़ ने एक इंस्पेक्टर पर सनसनीखेज आरोप लगाए। बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र को उन्होंने डीजीपी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि कुछ समय पहले पंतनगर में दो परिवारों के बीच मारपीट का मामला हुआ था। उनका आरोप था कि इस मामले में राजनीतिक दबाव में एक युवती के पिता और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया। बाद में दोनों को जमानत मिल गयी थी। इस मामले में जेल गई युवती की बहन ने उसके पक्ष का मुकदमा दर्ज न किए जाने पर सीएम पोर्टल और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। उसने पुलिस पर उनका पक्ष न सुने जाने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर युवती थाने गयी थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कॉल कर बदनीयती रखते हुए युवती से बात की और उससे मिलने को कहा। उन्होंने कथित ऑडियो क्लिप के हवाले से आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर युवती से अश्लील बातें कर रहा है और उससे अनुचित मांग कर रहा है। युवती बार-बार इस अनुचित मांग को पूरा न करने की बात कह रही है। बेहड़ ने कहा कि इंस्पेक्टर के इस कृत्य से जिला पुलिस की छवि धूमिल होने के साथ ही पीड़िता की न्याय की आस टूटी है। उन्होंने डीजीपी से पीड़िता पक्ष की ओर से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ युवती से अश्लील बातें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर उसे निलंबित कर जेल भेजा जाए। बेहड़ ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले की जांच आईपीएस पी रेणुका को दी है। जांच शुरू हो गयी है।एक महिला अधिकारी ने युवती के घर जाकर उसके बयान भी लिए हैं। वहीं बेहड़ ने कहा कि आरोपी इंस्पेक्टर ने उनके भाई को कॉल कर भी इस मामले को रफा-दफा करने की गुहार लगाई है। इसकी ऑडियो
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]