नाबालिग युवती का अपहरण, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। शहर के रामलीला ग्राउंड से एक नाबालिग युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम नंदरामपुर, काशीपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 14 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे रामलीला ग्राउंड, काशीपुर में लगे कपड़ों के स्टॉल पर काम करने गई थी। दोपहर लगभग 3:16 बजे बेटी का फोन आया, जिसमें वह रोते हुए बता रही थी कि रामलीला ग्राउंड से विकास, निवासी हनुमान कॉलोनी, रामपुरा रोड, काशीपुर उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया है और उसके साथ मारपीट भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

फोन कॉल के कुछ ही देर बाद युवती का मोबाइल बंद हो गया। तब से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बेटी की जान-माल को लेकर गंभीर अनहोनी की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ BNS की धारा 115(2) (मारपीट) और 137(2) (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई बीना पपोला को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news Minor girl abducted Police register case against the accused young man and begin search for the abducted minor girl police register case and launch search udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज क्राइम न्यूज नाबालिग युवती के अपहरण पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More