महाराष्ट्र राजभवन से विदा लेकर देहरादून पहुंचे कोश्यारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

डोईवाला/देहरादून। महाराष्ट्र राजभवन से विदा लेकर शुक्रवार की शाम  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर एयरपोर्ट टर्मिनल में रूकने के बाद कोश्यारी जौलीग्रांट से देहरादून को रवाना हुए।

कोश्यारी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की खबर पाकर प्रदेश व जिला स्तर के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता दोपहर से ही एयरपोर्ट पहुंचने शुरू हो गए थे। जिसके बाद शुक्रवार शाम 5:10 भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के स्टेट प्लेन में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी का काफिला एयरपोर्ट से देहरादून को रवाना हुआ। ज्ञात हो कि भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया था। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। अपने इस्तीफे के बाद पहली बार कोश्यारी उत्तराखंड पहुंचे हैं। जिसे लेकर कयासों व चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोश्यारी का स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक आदेश चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल महामंत्री राजेंद्र तडियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित बिज्लवाण, नितिन कोठारी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhagat singh koshyari dehradun news Koshyari reached Dehradun after taking leave from Maharashtra Raj Bhavan Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More