गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को कोतवाली प्रभारी की सख्त हिदायत, वाहनों को जबरन ना रोकने के साथ ही तुरंत हटाये राजमार्ग में लगा टेन्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। लम्बें समय से धरनारत गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने अपने कार्यालय में बुलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग में लगाये टेन्ट को तुरंत हटाने और वाहन स्वामियों द्वारा ओवरलोड वाहनों को बिना संबंधित विभाग की मौजूदगी के जबरन ना रोकने की दी हिदायत।

बताते चलें कि लालकुआं डिवीजन के वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रेशर से उचित रेट देने की मांग को लेकर मोटाहल्दू में विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन जारी रखा है। धरना प्रदर्शन के दौरान वाहन स्वामियों ने कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली, लेकिन स्टोन क्रेशर वाले उचित भाड़ा देने को राजी नहीं है, जिससे खनन कार्य में देरी हो रही है। धरने के दौरान कई बार संघर्ष समिति के वाहन स्वामियों द्वारा क्रेशर में लगे वाहनों को जबरन रोकते हुए वाहनों से खनन सामग्री उरतवाने की कोशिश भी की गई थी। जिसको लेकर क्रेशर मालिकों द्वारा पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते शुक्रवार (आज) लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे आंदोलन को लेकर विस्तृत वार्ता की। इस दौरान उन्हें निर्देश दिए कि संघर्ष समिति द्वारा अपना जो टेंट राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर लगाया गया है, उसे तुरंत सड़क से हटाकर किनारे करें। साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वाहन स्वामी कानून को अपने हाथों में ना लेकर ओवरलोड वाहनों को बिना संबंधित विभाग की मौजूदगी के जबरन ना रोके, क्योंकि यह अवैधानिक है। कोतवाल ने कहा कि संघर्ष समिति के पदाधिकारी कानून के दायरे में ही अपना आंदोलन चलाएं। इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने आश्वासन दिया कि संघर्ष समिति जिस प्रकार शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही है उसी प्रकार उनका आंदोलन चलता रहेगा। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जोशी, अध्यक्ष सुरेश चंद जोशी, सचिव इंदर सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गणेश बिरखानी, सावन पथनी, अमित भट्ट, नवीन जोशी, रमेश कांडपाल, मदन उपाध्याय, पूरन पाठक, राजू चौबे, कमल बिष्ट सहित कई वाहन स्वामी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and immediately remove the tents installed on the highway lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More