नैनीताल। शनिवार (आज) उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के लोकभवन नैनीताल आगमन पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
राज्यपाल के लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा पुष्पगुच्छ व पौध भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कुमाऊं मंडल आगमन पर एक अलग ही खुशी व अनुभूति होती है। इस बार के नैनीताल लोक भवन प्रवास के दौरान कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास करते हुए जिलों में संचालित विकास कार्यों आदि गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों व वाइब्रेंट विलेज का भी निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल लोक भवन परिसर में गवर्नर गोल्फ का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लगातार बालक व बालिकाओं की भी प्रतिभागिता बढ़ती जा रही है विशेष रूप से यहां की बेटियों की भी इस आयोजन में प्रतिभागिता लगातार बढ़ रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने अवगत कराया कि लोक भवन में एक शाम सैनिकों के नाम का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
राज्यपाल ने कहा कि मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर संचालित विकास कार्यों, विभिन्न चुनौतियां के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।कहा कि कुमाऊं मंडल में अनेक पर्यटक स्थल विद्यमान हैं। मंदिर माला मिशन अंतर्गत यहां के मंदिरों व पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है यह भूमि एक आस्था का केद्र है यहां लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान वह स्वयं सहायता समूह से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]