कुमाऊं कमिश्नर ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था के साथ ही गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा है कि सङक निर्माण में लगी निर्माण इकाईयां काम की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करें। साथ ही निर्माण स्थल पर 10 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगातार 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था करें। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एनएचएआई, पीएमजीएसवाई, लोनिवि एवं एनएच के मण्डलस्तरीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस, काठगोदाम में निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों की समीक्षा बैठक ली। 

कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन स्थलों में निर्माण कार्य चल रहा है वहां 10 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाए ताकि समय-समय पर कार्यों की मानिटरिंग की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सप्ताह में एक बार स्थलीय निरीक्षण करने, निर्माण कार्यो मे समयबद्वता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता विश्व बैंक ने बताया कि मण्डल में लगभग 196 करोड लागत के लगभग 28 पुलों पर निमार्ण कार्य चल रहा है। आयुक्त ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि वर्तमान में जितने भी पुलों पर निर्माण चल रहा है उनकी पाक्षिक प्रगति से फोटोग्राफ सहित आख्या उपलब्ध कराई जाए। बैठक मे अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि मण्डल मे लोनिवि के 242 कार्यो के सापेक्ष 169 योजनाओं पर कार्य गतिमान हैं,जिसमे से 23 मामले वनभूमि हस्तान्तरण के कारण लम्बित, 22 योजना पर निविदा कार्य गतिमान, 04 मामलों में समरेखण विवाद, 02 मामले न्यायालयों मे लम्बित व अन्य कारणों से 22 प्रकरण लम्बित है। भीमताल-रानीबाग-काठगोदाम बाईपास सडक, वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरण के कारण लम्बित है आयुक्त ने प्रकरण के निस्तारण हेतु अधीक्षण अभियंता लोनिवि को पत्र प्रेषित कर शासन में फालो अप के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मण्डल में जितने भी कार्य वन भूमि प्रकरण के कारण लम्बित है उनका शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि जिन स्थलों पर पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाता है उन पुलों को नाम से रेखांकित किया जाए एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर साईन बोर्ड लगायें। उन्होने कहा कि आगामी बैठक में जो भी पावर प्रजेनटेशन दिया जाए मुख्य रूप से सम्बन्धित कार्यो की फोटोग्राफ, कार्य प्रारम्भ करने की तिथि एवं लागत के साथ ही कार्य समाप्ति की तिथि भी दर्शाना सुनिश्चित करें। उन्होने दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर दुर्घटना से रोकने के लिए कारगर कार्यवाही करने के निर्देश दिेये। बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता के एस बिष्ट ने बताया कि फतेहपुर-बेलबसानी-पटुवाडांगर-नैनीताल मोटर मार्ग जून 2022 तक कार्य पूर्ण हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बैठक मे मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा0 तेजस्वनी पाटिल, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेन्द्र तिवारी, मुख्य अभियंता कुमाऊ पीएमजीएसवाई हर्ष कुमार, अधीक्षण अभियंता नागेन्द्र बहादुर, अधिशासी अभियंता विश्व बैक सीएस नेेगी, जीपीसी जोशी, एसई लोनिवि एबी काण्डपाल, एसई ओम प्रकाश, एसई जीसी आर्य, पीडी एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा, अधिशासी अभियंता हेमन्त जोशी, एसई लोनिवि राजेन्द्र सिह, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, एसई लोनिवि डीके यादव, एसई लोनिवि एमपीएस रावत, एसई एनएच अरूण पाण्डे आदि महकमों के अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More