कुमाऊं आयुक्त ने इण्डो-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने राष्ट्रीय राज मार्ग 09 (पुराना 125) जगबूडा पुल से लेकर इंडो नेपाल बार्डर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 डी निर्माणाधीन सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा कुमाऊं आयुक्त को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रॉजेक्ट के पूरे होने से दोनों देशों के मध्य व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई से आई प्रबंधक मीनू द्वारा आयुक्त को बताया कि 177 करोड़ लागत से बनने वाला यह राजमार्ग सुरक्षा, व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक छोटा सेतु तथा दो बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कार्य गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा परियोजना से संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आयुक्त कुमाऊं स्थानीय ग्रामीणों से भी मिले। ग्रामीणों द्वारा आयुक्त को अपनी तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ मकान और भूमि वन भूमि में हैं, जिनमें वे (ग्रामीण) काफी सालों से रहते आ रहे हैं, उन्होंने मुआवजा संबंधी अपनी समस्या को भी रखा। वही मौके पर कुमाऊं आयुक्त द्वारा ग्रामीणों की समस्या का पर जल्द ही नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि भारत से नेपाल तक लगभग 3.8 किलोमीटर तक 177 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माणधीन सड़क परियोजना के तहत हाईवे और ओवर ब्रिज बनाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने पर दोनों देशों के बीच और मजबूत संबंध होंगे तथा व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वन भूमि में रह रहे लगभग16 परिवार हैं जिनको मुआवजा दिया जाना है। जिनकी मुआवजे संबंधित फाइल तैयार कर ली गई है और इनको जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार पूर्णागिरि पिंकी आर्या समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Kumaon Commissioner gave necessary instructions to the officials after conducting a site inspection of the road project under construction on the Indo-Nepal border Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More