कुमाऊं कमिश्नर ने किया शहर का निरीक्षण, अनियमिताओं एवं अतिक्रमण पर दिए कार्यवाही के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में कई स्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना बाजार से लेकर सब्जी मंडी और मंगल पड़ाव कालाढूंगी चौराहा तक कमिश्नर ने बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर ने कालाढूंगी रोड में हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर भी छापेमारी की जहां आरा मशीन के रिनुअल और बिजली मीटर को संदिग्ध पाते हुए वन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की। आरा मशीन का बिल विगत माह मात्र 5511 आये जाने पर विद्युत विभाग को मौके पर बुलाकर चेक मीटर लगाया गया जिसकी 15 दिन तक विद्युत विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायगी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

शाम के समय कुमाऊं कमिश्नर शहर के निरीक्षण में पैदल निकले। उन्होंने कारखाना बाजार होते हुए हल्द्वानी मंडी में पॉलिथीन को लेकर औचक निरीक्षण किया। कई दुकानों से कमिश्नर ने पॉलिथीन भी जप्त की। इसके साथ ही बाजार में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण को देख दर्जनों दुकानदार अपने दुकान से बाहर सड़क पर अतिक्रमण करते हुए पाए गए जिस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान खाम परिसर के पास स्थित अवैध दुकानें जिनका की गिरने का खतरा बना हुआ है, उन 44 दुकानों का प्राधिकरण द्वारा चालान भी किया गया। इसके साथ ही नगरनिगम की टीम द्वारा भी सार्वजनिक संपत्ति पर लगे निजी होर्डिंग, बैनर के चालान भी किये गए। कालाढूंगी चौराहा होते हुए कमिश्नर पैदल अतिक्रमण की व्यवस्था देखते हुए मुखानी की तरफ आगे बढ़े तो हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में कमिश्नर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरा मशीन के रिनुअल के बारे में पूछने पर पता चला कि लाइसेंस रिनुअल होने गया है जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। इसके साथ ही आरा मशीन में बिजली की कम खपत होने की संदिग्ध ता देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच करें। इसके साथ ही लकड़ी पर जीएसटी तथा लकड़ी खरीद में ठीक से मिलान ना होने पर पूरी जांच करने के निर्देश दिए। चन्दन फार्मेसी का नवीनीकरण समाप्त होने पर भी संचालन पाए जाने पर दुकान को सील व फार्मेसी में फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी होने पर सम्बन्धित फार्मासिस्ट के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश ड्रग इंस्पेक्टर को दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि बिना फार्मेसिस्ट के संचालित हो रही समस्त दुकानों की जांच कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कमिश्नर ने शहर में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट को लेकर भी जीएसटी के अधिकारी से जांच कर आख्या देने को कहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने पॉलिथीन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को ताबड़तोड़ छापेमारी चलाई जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है की पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध होना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gave instructions for action on irregularities and encroachments Haldwani news Kumaon commissioner inspected the city Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More