कुमांऊ आयुक्त ने जनता दरबार में ब्याजियों पर नकेल के साथ ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये आदेश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मण्लायुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं द्वारा दर्ज लम्बित शिकायतों के साथ ही पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

इस दौरान कुमांऊ आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों द्वारा स्वरोजगार हेतु फर्म एवं व्यवसाय के नाम पर बैंकों से लोन लिया जाता है, लेकिन बैंक से लोन ली गई धनराशि से व्यवसाय के अन्यत्र व्यय किया जाता है वह गम्भीर मामला है। जिस पर बैंक अधिकारियों के साथ ही जीएसटी अधिकारियों द्वारा भी सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही हल्द्वानी शहर के साथ ही आसपास लोगों द्वारा अपनी जमापूंजी की धनराशि को ब्याज पर लगाया जा रहा है जो गम्भीर समस्या है। आयुक्त ने कहा कि धनराशि ब्याज पर लेना व देना कानूनी अपराध है। जो लोग इस कृत्य में लिप्त पाए जाते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त श्री रावत ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों की भूमि पर दाखिल खारिज किया जाता है उक्त भूमि के सह खातेदारों को भी नोटिस देना अनिवार्य है, जिससे फर्जीबाडे़ से बचा जा सकता है। इसलिए दाखिल खारिज से पूर्व उक्त भूमि का मौका मुआयना करने के पश्चात ही दाखिल खारिज किया जाए। गुरूतेग बहादुर स्कूल हल्द्वानी के शिक्षकों द्वारा अवगत कराया कि विद्यालय में कई शिक्षकों के मासिक वेतन में वर्ष में दो बार बढ़ोतरी दी गई है, जो नियमावली के विरुद्ध है। जिस पर आयुक्त ने जांच कराने के निर्देश मौके पर दिये। इसके अतिरिक्त भी तमाम फरियादियों ने अपनी-अपनी परेशानी आयुक्त को बताईं जिनका निस्तारण मौके पर किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Janta darbar Kumaon commissioner Kumaon commissioner ordered quick redressal of problems along with cracking down on usury in Janata Darbar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More