हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
आयुक्त ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में वृक्षारोपण का अभियान कुछ दिनों से चल रहा है। हमारे राज्य की विशेषता यहाँकी हरियाली है – हमारे वन ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन शहरी वनों को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता और सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा। इसे एक अभियान के रूप में चलाना होगा। पौधा यदि अपने देखरेख में हो तो वह बेहतर तरीके से पनपता है।
उन्होंने मंडलवासियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति से अपने जुड़ाव को मजबूत करें। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस दौरान दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ए पी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी, रेखा कोहली, तहसीलदार, मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे से शुरू हुए छापेमारी अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नई बस्ती और उजालानगर फीडर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]