नशेड़ियों के निःशुल्क इलाज एवं काउंसलिंग हेतु शीघ्र ही संचालित होगा कुमाऊं का पहला सरकारी नशामुक्ति केंद्र 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशे की गिरफ्त में आए लोगों का निःशुल्क इलाज और काउंसलिंग हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा पांडे नवाड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के परिसर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कुमाऊं का पहला सरकारी नशामुक्ति केंद्र शुरू किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

94 लाख की लागत से निर्मित इस भवन में 33 कमरों को सुसज्जित करने के साथ ही रसोई घर, मेस, वार्डन रूम, मीटिंग रूम और काउंसलिंग हॉल भी बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम की ओर से अब तक 70 फीसदी से ज्यादा काम कर लिया है। केंद्र में आने-जाने के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। विभाग अनुसार शेष कार्य पूरा होने में एक माह का समय लगेगा। नव निर्मित इस सरकारी नशामुक्ति केंद्र में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित पर्यवेक्षण संमिति की ओर से हर माह निरीक्षण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भवन में सौदर्याकरण का कार्य जनवरी के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kumaon's first government de-addiction center will soon be operational for free treatment and counseling of drug addicts Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More