मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ प्रत्याशी की ताल ठोक रहे कुंवर अब भाजपाई बने, बोले धामी युवा मुख्यमंत्री इसलिए जिताना जरूरी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


चंपावत। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हुकम सिंह कुंवर ने कांग्रेस में भाई भतीजा वाद परिवार वाद हावी होने का हवाला देते हुए पांच साल बाद आज भाजपा में वापसी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा में हुकम सिंह कुंवर को भाजपा मैं शामिल किया। 

गौरतलब हो कि कुंवर ने कांग्रेस में रहते हुए पहले हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र फिर चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी बनने की मांग की थी, लेकिन मांग के अनुरूप पार्टी में तबज्जू न मिलने से खिन्न कुंवर ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। बहरहाल भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्होंने अपील की है कि पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री है, इनको चंपावत से भारी मतों से जिताना है। हुकम सिंह कुंवर के भाजपा में घर वापसी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, डॉ अनिल डब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, सुरेश तिवारी, दिनेश आर्या, जेड ए वारसी, नीरज पंत ने स्वागत किया है। कुंवर के साथ पूर्व सभासद बीना कुंवर, भावना पंत, उत्तम चंद, दिवान सिंह आदि ने भी भाजपा ज्वाइन की। हुकम सिंह कुंवर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड सरकार में सरकारी प्रवक्ता रह चुके है। कुंवर ने 14 साल बीजेपी मैं काम किया था पर बीच मैं वह कांग्रेस मैं शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुकम सिंह कुंवर के भाजपा मैं शामिल होने पर कहा कि इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More