दिल्ली से देहरादून आ रही बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलो को पहुंचाया अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बुधवार तडक़े राजधानी देहरादून में बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार तडक़े दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मेें कई यात्री घायल हो गए। घटना सुबह करीब 4.30 बजे के आसपास की है। चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि बस दिल्ली से देहरादून के लिए आ रही थी। बस में कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गए थे। हादसे के समय बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्री थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में चार यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें 108 की सहायता से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि दो अन्य घायलों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Lal Tappad coming from Delhi to Dehradun overturned uncontrollably near Fun Valley police rescued the injured and took them to the hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More