युवती से दुष्कर्म के आरोपी को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को कोतवाली लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार। हल्द्वानी से ड्यूटी कर बिंदुखत्ता को साइकिल द्वारा लौट रही युवती से हैवानियत करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।


गत दिवस बिन्दुखत्ता निवासी युवती द्वारा कोतवाली लालकुआं में आकर तहरीर देते हुए बताया कि शाम लगभग 8 बजे वह हल्द्वानी से ड्यूटी कर वापस लौटते हुए लालकुआं से साइकिल द्वारा अपने घर बिंदुखत्ता को जा रही थी कि हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं से बिंदुखत्ता जाने वाले रास्ते में सुनसान स्थान पर एक बदमाश द्वारा जबरन दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसके साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। मौके पर राहगीरों के आ जाने के चलते युवक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ और फरार हो गया, दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं मे धारा 341/ 376/ 511/ 506/ 354( घ ) आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान के सुपुर्द की गई। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त घटना को संवेदनशील मानते हुए कोतवाली लालकुआं की टीम द्वारा तुरंत आरोपी बदमाश की तलाश शुरू करते हुए घटनास्थल से लेकर लालकुआं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला जिसके आधार पर एक युवक को उक्त महिला का पीछा करते हुए देखा गया पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान करते हुए उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर ली तथा आरोपी राहुल सक्सेना पुत्र रामेश्वर सक्सेना उम्र 28 वर्ष निवासी लाइनपार संजयनगर हाथी खाना लालकुआं को दबोच कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता के पास से बरामद आरोपी की चप्पल और उसकी मोटरसाइकिल नंबर की भी शिनाख्त कर ली साथी आरोपी का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक वन्दना चौहान, कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद और कॉन्स्टेबल तरुण मेहता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Lalkuan police arrested the accused of raping a girl Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More