लैंड फ्रॉड : भू-माफियाओं ने सड़क को प्लॉट बताकर सेना के जवान समेत नौ लोगों को बेचा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं ने विभागीय मिली भगत से सड़क को प्लॉट बताकर सेना के जवान समेत नौ लोगों को बेच डाला। मामला अब 14 साल बाद सामने आया है जब पीड़ित सैनिक ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से शिकायत की। कमिश्नर के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
जानकारी के अनुसार कश्मीर में तैनात कुमाऊं रेजिमेंट के एक जवान ने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी के नाम पर मुखानी क्षेत्र के रामड़ी आनसिंह में 1900 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री होने के बाद जवान ने उस भूमि पर चारदीवारी भी करा दी थी। हर छुट्टी में वह अपनी जमीन देखने आता था।  इस बार जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि जमीन पर तारबाड़ कर दीगई है और किसी अन्य के नाम पर रजिस्ट्री हो चुकी है। जवान द्वारा खेत नंबर के अनुसार जांच करने पर सामने आया कि जिस भूमि को उसने खरीदा था, वह वास्तव में सड़क है। यही नहीं इसी स्थान के अलग-अलग हिस्सों को नौ अन्य लोगों को भी बेचा गया था। पीड़ितों में सेना के जवान के अलावा अन्य नागरिक भी शामिल हैं। मामला जनसुनवाई के दौरान कुमाऊं कमिश्नर के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद मुखानी थाने में लैंड फ्रॉड और धोखाधड़ी की धाराओं में प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की बात कही गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news land fraud with nine people including an army soldier Land fraud: Land mafia sold the road as a plot to nine people including an army soldier Land mafia committed land fraud sold the road as a plot uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज भू-माफियाओं ने किया लैंड फ्रॉड सड़क को प्लॉट बताकर बेचा सेना के जवान समेत नौ लोगों के साथ लैंड फ्रॉड हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More