अवैध खनन पर दो डंपर और पोकलैंड मशीन को सीज करने के साथ भूस्वामी का चालान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


नैनीताल। कालाढूंगी तहसील के अंतर्गत जनपद नैनीताल में अवैध खनन की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी, अपर निर्देशक भूतत्व एवं खनिकर्म तहसीलदार कालाढूंगी द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि मुकेश चंद्र पुत्र मुख्तयार चंद्र, निवासी विजयपुर धमोला तहसील कालाढूंगी का ग्राम सेमलचौड़ के खाता संख्या 60 के खसरा नंबर 231 मध्य अवैध खनन पोकलैंड मशीन वोल्वो कंपनी द्वारा डंपरों के माध्यम से किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  


मौके पर खनन स्थल से कुछ दूरी पर निरीक्षण टीम के आते दो डंपर और पोकलैंड मशीन को खनन स्थल से ले जाते हुए पकड़ा गया। वहीं मौके पर ही पोकलैंड मशीन को  सील लगाकर शराफत अली पुत्र इजाज अली निवासी विक्रमपुर बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को सौंप दी। साथ ही दो डंपरो को सीज कर पुलिस चौकी बैलपड़ाव में खड़ा करा दिया गया। मौके पर किए गए अवैध खनन की पैमाइश करने पर कुल 1303 घन मीटर अर्थात 2867 टन उप खनिज और आरबीएम निकाला गया। जिस पर उत्तराखंड खनिज अवैध खनन भंडारण व परिवहन का निवारण नियमावली 2021 के अनुसार 401380 की धनराशि का उक्त भूस्वामी चालान किया गया। अपर निदेशक खनन एवं भूतत्व खनिकर्म राजपाल लेघा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा जांच में अवैध खनन और भंडारण पाया गया, जिसके अंतर्गत संबंधित धारा के अंतर्गत 40 लाख रुपए का जुर्माना भू-स्वामी के ऊपर लगाया गया है। इस दौरान एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोली, तहसीलदार कालाढूंगी समेत राजस्व और खनन विभाग की टीम मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kaladhungi news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More