लंबी बीमारी के चलते दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

टिहरी। दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72) का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल राणा का जन्म हुआ। ठीक 50 वर्ष बाद उसी दिन उनकी माता ने अंतिम सांस ली, जिससे यह घटना बेहद भावुक और हृदयविदारक बन गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पैतृक क्षेत्र नैनबाग में शोक की लहर छाई रही।

पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के बेटे और टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का 16 दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार ने श्यामा देवी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

बताया जा रहा है कि बीमारी के दौरान वह अंतिम समय तक अपने बेटे जसपाल को देखने की इच्छा जताती रहीं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं चल सका कि उनका बेटा उनसे पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुका है। श्यामा देवी के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया हैं।

12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। बता दें कि उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। वे रिकवर हो रहे थे, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। कुछ दिन पहले ही अपना बेटा खोने से वह सदमे में थी। बीमारी के कारण कमजोर हो चुकीं श्यामा देवी अंतिम समय तक अपने बेटे को देखने की इच्छा रखती रहीं। उन्हें यह ज्ञात ही नहीं था कि उनका गोल्डन बॉय उनसे पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Condolence News Devbhoomi News Hindi News Late international shooter Jaspal Rana Mother of Jaspal Rana dies in a Delhi hospital Mother of late international shooter Jaspal Rana dies in a Delhi hospital due to prolonged illness News from the hills News From the Pahad tehri news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव से पहले सपा की संगठनात्मक कवायद तेज, प्रदेश अध्यक्ष हेतु हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की भूमिका महत्वपूर्ण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी नेतृत्व भी प्रदेश संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद में जुट गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में उत्तराखंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को बूथ […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर पर POCSO में मुकदमा : विश्वविद्यालय ने किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवि निदेशक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। आरोपी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुश्तैनी जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी से रचाई खौफनाक साजिश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी […]

Read More