देर रात मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कालाढूंगी। सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में छोटी हल्द्वानी निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज अधिकारी पुत्र हीरा सिंह अधिकारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नीरज देर रात कालाढूंगी बाजार से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नैनीताल तिराहे के पास पहुंचा, उसकी बाइक मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज सड़क पर जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत उठाया, लेकिन तब तक अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

नीरज छोटी हल्द्वानी निवासी दिगंबर सिंह बिष्ट का भांजा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दुर्घटना के लिए लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Barricade put up by the police on the main road Bike rider died after colliding with the barricade Kaladhungi news Late night a bike rider died after colliding with a barricade put up by the police on the main road Late night accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कालाढूंगी न्यूज दुर्घटना न्यूज देर रात दुर्घटना बैरीकेड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा लगाया गया बैरिकेड

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More