देर रात पुलिस और बदमाशों की भिड़ंत : एक घायल, दूसरा फरार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। जिले के रुड़की स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र मे देर रात बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जो अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक बुग्गावाला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ यूपी बॉर्डर से बंजारावाला क्षेत्र की ओर गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा,जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

घायल आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और 9 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai Ki' Crime Report crime news haridwar news Hill Region News Hindi News Late-night clash between police and criminals: one injured Late-night encounter One criminal injured Second criminal at large the other at large; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज एक बदमाश घायल क्राइम न्यूज खबर सच है की क्राइम खबर दूसरा बदमाश फरार देर रात मुठभेड़ पहाड़ की खबर हरिद्वार न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More