देर रात पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी किसहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और अंकुर पुत्र मोहर निवासी ननौता सहारनपुर के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन्हीं बदमाशों ने गणेशपुर, मंगलौर और एक अन्य जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर चल रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही एसएससी अजय सिंह, एसपी देहात एसके सिंह और आसपास के थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बदमाश एक सप्ताह पहले घर में तमंचे के बल पर लूट के मामले में भी शामिल थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बदमाश गणेशपुर की लूटपाट की घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Encounter news haridwar news Late night encounter between police and miscreants two miscreants injured in retaliatory firing by police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More