देहरादून में शराब दुकानों पर देर रात छापे, ओवररेटिंग से लेकर अनाधिकृत सेल्समैन तक मिली गड़बड़ी   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर देर रात कई मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, अनाधिकृत सेल्समैन की मौजूदगी और रेट लिस्ट नहीं लगाए जाने जैसी खामियां सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी मतगणना में हंगामा: ABVP प्रत्याशी ने आपत्ति जताकर फाड़े मतपत्र  

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटीमजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह और एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में टीमों ने माजरा, पटेलनगर, आईएसबीटी, प्रेमनगर, जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में दुकानों की जांच की। टीमों के साथ संबंधित क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।

आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत सही मिली। जांच के दौरान दुकान में रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मेल नहीं खाए। इसके अलावा अनाधिकृत सेल्समैन मिले और निर्धारित रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : चौथे राउंड की मतगणना में भी निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे  

प्रेमनगर में स्टॉक रजिस्टर में खामी मिली। यहां एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया और अनाधिकृत सेल्समैन भी मौजूद मिला। वहीं जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र की दुकानों में रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

प्रशासन की टीमों ने स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर और सेल्समैन की वैधता समेत कई बिंदुओं की जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं को लेकर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report administration raids on liquor shops dehradun news Devbhoomi News Hindi News Late-night raids on liquor shops in Dehradun; irregularities ranging from overcharging to the presence of unauthorized salesmen detected. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad overcharging violations unauthorized salesmen in shops उत्तराखण्ड न्यूज ओवररेटिंग की गड़बड़ी दुकानों में अनाधिकृत सेल्समैन देहरादून न्यूज शराब दुकानों पर प्रशासन की रेड

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। शोएब ने उत्तराखंड शासन मंत्रिपरिषद अनुभाग के 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्यभार संभाला।  यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज कुछ पर्वतीय इलाकों में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: पिता घायल जबकि बेटी ने सड़क पर तोड़ा दम  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार (आज) हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी OBC-अनाथ प्रमाणपत्र से MBBS दाखिला : 3 और अभ्यर्थियों के प्रवेश रद्द  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद तीसरी सूची जारी की गई है। दो छात्रों में ओबीसी कोटा लगाया था जबकि एक ने अनाथ […]

Read More