देर रात नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर कार दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत, पांच लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार गोरखपुर उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत के साथ ही पांच लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ ने पांचों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल मृत्यु हो गई है। जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना है व एसडीआरएफ की आवश्यकता होने पर बुलाया जाएगा। घटना का संज्ञान सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया और आदेशित किया कि चूंकि यह वाहन दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की है तो दुर्घटना में एसडीआरएफ की आवश्यकता अवश्य होगी। बिना किसी विलम्ब के एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना किया जाए। आदेश के अनुपालन में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे, जो एक ही परिवार से है और गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल आये हुए थे। घायलों में आकाश, आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथ राज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्ष निवासी सिध्दार्थ नगर, अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त, शालू श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त, मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव, आयु ढाई वर्ष, निवासी उपरोक्त शामिल हैं। घटना में राहुल श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, राजीव श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी निवासी गोरखपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news five people were injured Late night two people from Uttar Pradesh died in a car accident on Nainital-Kaladhungi road nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More