मुख्य अतिथि महापौर गजराज बिष्ट की उपस्थिति में आयोजित हुआ लायन्स क्लब का सफलता के शानदार 30 वर्ष का कार्यक्रम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। सामाजिक संस्था लायन्स क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी ने सफलता के शानदार 30 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन रामपुर स्थित होटल राज पैलेस के सभागार में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना का स्वागत क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, फर्स्ट लाइन लेडी अनीता अग्रवाल, सचिव मुकेश गुप्ता, निशुल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनुज अग्रवाल, संजय गर्ग, मधुकर श्रोत्रिय ने किया। 
 
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं रंगारंग कार्यक्रमआयोजित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को मुख्य अतिथि गजराज बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र माचिस की तीली से आई लव यू बनाना रहा, इसका संचालन स्नेहा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर तोल मोल के बोल, अंक काट प्रतियोगिता, बेस्ट टाइमिंग, लकी ड्रॉ, आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लकी ड्रा के अंतर्गत कूपन नंबर 128, 115, 102, 124, 127 के विजेताओं बीना राकेश वर्मा, रूपाली मुकेश गुप्ता, प्रिया पंकज अग्रवाल, साधना अशोक जैन, को मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्मार्ट कपल अवार्ड चार वैवाहिक दंपतियों को प्रदान किया गया। नन्हे बालक दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अक्षत स्नेहा अग्रवाल ने महापौर के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ और हमारे प्रदेश ने 100 से अधिक पदक जीते, इसलिए नवनिर्वाचित महापौर से निवेदन है कि हल्द्वानी के समस्त वार्डों में कम से कम एक चिल्ड्रन पार्क अवश्य बनवाएं, ताकि हम सब बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल सकें और भविष्य में पदक जीत सके। अक्षत अग्रवाल के इस निवेदन पर महापौर ने अपने नगर के विभिन्न पार्षदों के माध्यम से पार्क एवं गौशाला के निर्माण का आश्वासन दिया। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को लायंस हल्द्वानी गौरव सम्मान के तहत शाल उड़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं बुके क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, सचिव मुकेश गुप्ता, निशुल अग्रवाल, मधुकर संजय गर्ग, डॉ अनुज एवं अन्य पदाधिकारियो ने सम्मानित किया। रामपुर रोड वार्ड नंबर 19 के पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना को भी लायंस क्लब की ओर से शाल उड़ा कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी के अलावा मुकेश गुप्ता, निशुल, संजय गर्ग डॉक्टर अभिषेक मित्तल, डॉ अनुज, अनीता, मधुकर श्रुतिय, प्रदीप, पवन, राखी, विशाल अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, राकेश वर्मा, अक्षत, सांविका, अंशील वर्मा, प्रोफेसर सौरभ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, प्रेक्षा, अभिनव बिश्नोई, रागिनी मोहित गुप्ता, आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, स्नेहा, डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Lions Club's wonderful 30 years of success program was organized in the presence of chief guest Mayor Gajraj Bisht uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More