भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में मिला प्रेमी जोड़ा, स्थानीय लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक होटल में स्थानीय लोगों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ पुलिस के हवाले किया। हालांकि युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के चलते कुछ लोगो द्वारा हंगामा किए जाने के बाद मामला कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस से मामले को शांत कराते हुए युवक-युवती दोनों के बालिक होने के चलते छोड़ दिया। लेकिन होटल में प्रेमी जोड़े के रहने की कोई एंट्री नहीं होने पर पुलिस ने होटल के खिलाफ चालान की कार्यवाही की है। 

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

स्थानीय लोगों ने होटल के खिलाफ मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा भी किया पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में अक्सर एक समुदाय विशेष का युवक और दूसरे समुदाय की युवती मिलने आते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, साथ ही होटल को नियमों के खिलाफ बनाए जाने का भी आरोप लगाया। होटल के बाहर जमकर हंगामे की सूचना पर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी और कोतवाल राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

 

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने युवक – युवती के दस्तावेज जांचे, जिसमें दोनों बालिग पाए गए। लोगों को समझाकर शांत कराया गया।वहीं होटल के एंट्री रजिस्टर में खामी पाए जाने पर होटल स्वामी का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही युवक-युवती का भी पुलिस एक्ट में चालान करते हुए होटल स्वामी को चेतानी दी है कि भविष्य में इस तरह के शिकायत नहीं आनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a lover couple was found in a hotel A lover couple was found in a hotel located in Bhotiapadav Chowki area Bhotiapadav Chowki area Haldwani news local people caught them and handed them over to the police uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किया पुलिस के हवाले भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र स्थानीय लोगों ने पकड़ा हल्द्वानी न्यूज होटल में मिला प्रेमी जोड़ा

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More