शादी के बाद सुरक्षा मुहैया कराने की याचिका दायर कर हाईकोर्ट से लौट रहें प्रेमी -प्रेमिका का हुआ अपहरण, पुलिस ने दोनों को किया सुरक्षित बरामद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। यहां मंगलौर कोतवाली के तांशीपुर गांव के युवक का नजदीक के हतियाथल गांव की विजातीय युवती से प्रेम प्रसंग था। दो-तीन दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। दोनों ने मंदिर में शादी की और रुड़की के दो वकीलों को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गए। वहां उन्होंने परिजनों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की याचिका दायर की, जिस पर हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। याचिका दायर करने के बाद युवक, युवती और दोनों वकील किराए की कार से वापस लौट रहे थे। रात 9 बजे के करीब लक्सर रुड़की हाईवे पर बसेड़ी चौक के पास एक कार और करीब 10-15 बाइक पर सवार लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी कार रुकवाई और ड्राइवर व दोनों वकीलों के साथ मारपीट की। एक वकील मौके से भाग गया, जबकि दूसरा वकील और कार चालक घायल है। इसके बाद वे युवक व युवती का अपहरण कर अपने साथ ले गए। 
 
युवक के परिजन रात में ही लक्सर पहुंचे और कोतवाली में सूचना दी। उन्होंने युवती के पिता विपिन पाल, उसके गांव के केपी सिंह, जॉनी पाल, मांगा, आदेश, भंडारी व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। विजातीय प्रेम विवाह का मामला होने से पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए रात से ही भाग दौड़ में जुट गई। आखिरकार छह घंटे बाद पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि युवक और युवती बालिग हैं। युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बयान के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After filing a petition for providing security after the marriage crime news haridwar news Haridwar Police High Court Nainital Kidnapping police recovered both of them safely recovered safely The boyfriend and girlfriend were returning after filing a petition for providing security the boyfriend and girlfriend were returning from the High Court uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More