28 अगस्त को होगा मां नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ, सभी तैयारियां पूर्ण  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा के तत्वावधान में मां नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ 28 अगस्त से होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे।

सभा भवन में पत्रकारों से बातचीत में पदाधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की अपराह्न में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद भक्तों का दल कदली वृक्ष लेने चोपड़ा गांव (ज्योलीकोट) जाएगा। कदली वृक्ष 29 अगस्त को नैनीताल लाए जाएंगे। उसी दिन नगर भ्रमण और धार्मिक-सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

30 अगस्त को मां नन्दा-सुनन्दा की मूर्तियों का निर्माण होगा,जबकि 31 अगस्त को नंदाष्टमी का मुख्य पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव पांच सितम्बर तक चलेगा। अंतिम दिन मां नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पिथौरागढ़ से लखिया भूत का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। सभा पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य बनाने में प्रशासन और जिलाधिकारी नैनीताल के सहयोग के लिए आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 28 अगस्त को होगा शुभारंभ all preparations complete Ma Nanda Devi Festival will be inaugurated on 28 August nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज मां नन्दा देवी महोत्सव

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More