बिंदुखत्ता में आस्था व हर्षोल्लास के साथ मां नंदा सुनंदा की निकाली गई कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां काररोड सरस्वती मंदिर प्रांगण बिंदुखत्ता में मां नंदा सुनंदा महोत्सव पूर्ण आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए शनिवार (आज) मां नंदा सुनंदा की डोले के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण शामिल हुए, बिंदुखत्ता में आयोजित मां नंदा सुनंदा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्ति ने सिर में कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों, मशकबीन के बीच मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। कार रोड सरस्वती देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो से होते हुए निकली। शोभायात्रा का जगह जगह ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन पूजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 


मुख्य अतिथि पीसीसी मेंबर हरेंद्र सिंह बोरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी क्षेत्रवासियों को मां नंदा सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि बोरा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग शक्ति के उपासक रहे है। यहां के कण कण में देवी का वास है। उन्होनें कहा मां नंदा सुनंदा की छत्रछाया सभी लोगो पर बनी रहे यही वह कामना करते है। पवन चौहान ने कहा कि मां नंदा सुनंदा महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत है यह महोत्सव आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर सन्मार्ग में चलने की प्रेरणा देते हैं उन्होंने उत्तराखंड के तीज त्यौहार लोक पर्वों को धार्मिक विरासत बताते हुए इन्हें संरक्षित करने के लिए युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में मां नंदा सुनंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष खड़क नाथ, प्रबंधक गणेश जोशी, उपाध्यक्ष भवानी नाथ ‘पप्पू’, संरक्षक वीरेंद्र सिंह दानू, अर्जुन नाथ, खिलाफ सिंह दानू, दौलत नाथ, बलवंत दानू, चंदन फर्सवाण, पंकज दानू, प्रेम बल्लभ जोशी, सचिव प्रदीप नौटियाल, उप प्रबंधक ललित सिंह दुबड़िया, उप सचिव चंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह दुबड़िया, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह दानू, प्रचार मंत्री गोविंद सिंह गड़िया, नरेश गोस्वामी, संचालक दीवान सिंह गड़िया, मनोज सिंह दानू, भंडार मैनेजर कुंवर सिंह पंवार, पुष्कर सिंह दुबड़िया, हरीश दानू, महेंद्र सिंह गुसाई, पुजारी दिवाकर कांडपाल, चिंतामणि जोशी, गिरधर बम, राजेंद्र चौहान, चंदन सिंह पालियाल, हरेंद्र दानू समेत भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Maa Nanda Sunanda's Kalash Yatra taken out with faith and gaiety in Bindukhatta nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More