भालू के हमले से घायल व्यक्ति की उपचार हेतु ले जाने के दौरान हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

टिहरी। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के मगरौं-पौखाल क्षेत्र में मंगलवार रात गूंज संस्था के एक कर्मचारी पर भालू ने हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को इससे गहरा सदमा लगा और घबराहट से उसे हार्ट अटैक आ गया।गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया लेकिन कीर्तिनगर के समीप उसने दम तोड़ दिया।

 
ग्राम खाल–पाली के प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गूंज संस्था के कर्मचारी राकेश गिरी देर शाम लगभग आठ बजे स्वाड़ी और चाह गडोलिया क्षेत्र से सफाई किट संबंधी कार्य निपटाकर अपनी बाइक से मगरौं–पौखाल की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर झपट्टा मारा, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाया तो भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले की दहशत से राकेश गिरी बुरी तरह घबरा गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत रेफर कर दिया लेकिन ऋषिकेश ले जाते समय कीर्तिनगर के समीप उनकी मौत हो गई।
 

पौखाल वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि शिकायत के बाद गडोलिया व आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है।हालांकि जिस हमले की बात सामने आ रही है, उसकी कोई सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। कर्मचारियों से पूछताछ में भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। वहां आसपास भालू के पंजे के निशान भी नहीं मिले।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पौखाल, गडोलिया और आसपास के क्षेत्रों में भालू की गतिविधियां लंबे समय से बढ़ी हुई हैं। ग्राम स्वाड़ी के प्रधान राकेश कुमाईं ने बताया कि भालू पिछले कई महीनों से गडोलिया, स्वाड़ी, मोलनो, पौखाल, खाल, पाली, कोटी में दहशत फैलाए हुए है। इसकी शिकायत डीएफओ से भी की गई है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने और संवेदनशील स्थानों पर पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A man injured in a bear attack died of a heart attack while being taken for treatment tehri news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उपचार हेतु ले जाने के दौरान हार्ट अटैक से मौत टिहरी न्यूज भालू के हमले से घायल हुआ व्यक्ति

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More